मीनापुर: मिल्की गांव से लापता महिला की हत्या की आशंका, पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव से 4 मार्च को गोपाल ठाकुर की 30 वर्षीय पत्नी चुनचुन कुमारी लापता है। मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे में औराई थाने के माधोपुर निवासी चुनचुन के पिता सुरेश ठाकुर ने मीनापुर थाना में आवेदन दिया है। इसमें ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है।