उन्नाव: नवाबगंज में सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से डम्फर में सवार युवक की हुई मौत, 2 लोग घायल, 2 को आई मामूली चोट
Unnao, Unnao | Jul 11, 2025 उन्नाव के थाना अजगैन क्षेत्र के अंतर्गत नवाबगंज में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि 2 बजे सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से डंफर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और 2 लोग को मामूली चोट आई है जानकारी के अनुसार मृतक युवक मोहम्मद फैज शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चारी भेज दिया