उन्नाव: बिहार थाना क्षेत्र के लालाखेड़ा में रोटावेटर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत
Unnao, Unnao | Jul 11, 2025 लालाखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे एक दुखद घटना हो गई है । खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर से जुड़े रोटावेटर में फंसकर 24 वर्षीय रोहित यादव की दर्दनाक मौत हो गई है। चर्चा है कि रोहित यादव अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे रोटावेटर में घास पत्तियां फस जाने से उन्होंने ट्रैक्टर को चालू स्थिति में छोड़कर मशीन की सफाई शुरू कर दी।