उन्नाव: नहर पुल के पास अंग्रेजों द्वारा बनाए गए रास्ते को RSS कार्यालय द्वारा बंद किया जाएगा, स्थानीय लोग पहुंचे डीएम ऑफिस
Unnao, Unnao | Jul 10, 2025 सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत उन्नाव शहर नहर पुल के पास अंग्रेजों द्वारा बनाए गए रास्ते को RSS कार्यालय के द्वारा बंद किया जायेगा,जिससे स्थानीय लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वहीं स्थानीय लोग उन्नाव डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है,जानकारी के अनुसार RSS कार्यालय के द्वारा दावा किया जा रहा है कि 10 मीटर भूमिदरी जमीन उनकी है।