मुरैना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन माह से फरार 5-5 हजार के तीन इनामी आरोपियों को आज इस्लामपुरा से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस्लामपुरा से सूरज,रामप्रकाश व रिंकू राठौर को पकड़ा।तीनों को जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।कोतवाली पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।