डुमरा: डुमरा पुलिस लाइन में आज होने वाली होमगार्ड बहाली परीक्षा अधिक बारिश होने के कारण स्थगित, डीएसपी ने दी जानकारी
सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के डुमरा पुलिस लाइन में आज होने वाली होमगार्ड बहाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया। बीती देर रात हुई अधिक बारिश के कारण रनिंग ट्रैक पर पानी जमा हो गया है जिसके कारण होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। होमगार्ड के डीएसपी ने इसकी जानकारी दी है। इस परीक्षा को कल रिजर्व डे पर कराया जाएगा।