बुंडू: बुंडू में निकाली गई रथ यात्रा, विधायक भी हुए शामिल
Bundu, Ranchi | Jun 27, 2025 बुंडू में आज शुक्रवार को शाम 5:00 बजे भव्य तरीके से रथ यात्रा निकाली गई । रथ यात्रा में मुख्य रूप से तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा शामिल हुए । मौके पर रथ यात्रा की रस्सी खींचने को लेकर लोगों में होड मची रही। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।