शाहनगर: धान उपार्जन 2023-24 का 21 लाख रुपए किसानों का चार माह से बकाया। अधिकारी फोन उठाने को तक तैयार नहीं।
धान उपार्जन 2023-24 में रूपझिर निवासी किसान सीताराम रजक ने अपनी 124 क्विंटल धान प्राथमिक खाद्य सहकारी समिति रैपुरा में बेची थी। जो कुल दो लाख सत्तर हजार छः सौ रुपए की हुई थी। उसमे से दो लाख चौतीस हजार रुपए का भुगतान किया गया है और छत्तीस हजार तीन सौ दो रुपए अभी चार माह बीत जाने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा। किसान सीताराम कार्ड दिखाते हुए ब