बलरामपुर: सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर घटना हुआ शुरू लोगों ने ली राहत की सांस
3 दिन से लगातार राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद बीती रात से नदी के जलस्तर में कमी आना शुरू हो गया है, लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है सभी बाढ़ चौकियों एवं राहत केंद्रों को अलर्ट रहने को कहा गया है। नदी का जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।