बलरामपुर: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग संस्थान में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग संस्थान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पारम्परिक ज्ञान से आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस तक विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अभ्युदय कोचिंग संस्थान के 100 से अधिक प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व को समझाया गया।