कापसहेड़ा: सोमेश विहार से छावला थाना पुलिस ने महिला से लूटपाट करने वाली पूर्व सिविल डिफेंस वालंटियर को पकड़ा, टॉय पिस्टल की बरामद
छावला थाना पुलिस ने सोमेश विहार से महिला से लूटपाट करने वाली एक पूर्व सिविल डिफेन्स वालेंटियर महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला आरोपी का नाम रेखा है जो छावला के सोमेश विहार की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से वारदात में इस्तेमाल में की गई एक टॉय पिस्टल और एक कॉरियर बैग बरामद किया है।