छावला थाना की पुलिस ने एक लुटेरी महिला को गिरफ्तार किया है। जो अपने आपको कुरियर वाला बनाकर वारदात को अंजाम देने पहुंची थी। पुलिस ने उसके पास से कुरियर वाला बैग, खिलौने वाला पिस्टल, हैंड ग्लव्स, छाता, रस्सी और हेलमेट बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान बिहार की रहने वाली रेखा के रूप में हुई है।