गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दिनदयाल उपाध्याय महाअभियान प्रशिक्षण शिविर, प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
भारतीय जानता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दिन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन गुण्डरदेही के साहू सदन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे हैं आज प्रशिक्षण का पहला दिन था जिसमें प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति नीति से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं में नए ऊर्जा का संचार करते हुए जोश भरा। और पार्टी के नीतियों को अपनाकर आगे बढ़ने की बात कही।