झुंझुनू: उदयपुरवाटी में किन्नर समाज की भव्य चाक पूजन रैली, सम्मेलन में राजस्थान सहित 7 राज्यों के किन्नर शामिल
झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में किन्नर समाज द्वारा चाक पूजन रैली बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में किन्नर समाज के लोग शामिल हुए। उदयपुरवाटी शहर के चुंगी नंबर तीन स्थित रत्नागिरी मैरिज गार्डन से किन्नर समाज की चाक पूजन रैली बैंड-बाजे के साथ रवाना हुई।