शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब राजघाट चौकी के सामने स्थित पानी की ऊंची टंकी पर एक नाबालिग किशोर चढ़ गया। प्रेम प्रसंग के चलते किशोर टंकी से कूदने की धमकी दे रहा था। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।