झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद मरीज के परिजनों से मिठाई के नाम पर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह 10 बजे इस शिकायत के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सोनो थाना क्षेत्र के धबटिया गांव निवासी नुनुराम ने अपनी बहू को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि सफल प्रसव के बाद लेबर रूम में मौजूद स्वास्थ्य कर्मिय