जामा प्रखंड अंतर्गत आसनसोल कुरूवा पंचायत के कुरूवा गांव में फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन फसल संरक्षण विभाग जामा के द्वारा रविवार 2 बजे किया गया।इसमें कृषकों को फसल संबंधित और उसमें लगने वाले विभिन्न तरह के बीमारियों के उपचार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। लगभग 30 से 40 किसान को जानकारी पदाधिकारी द्वारा दी गई।