शुक्रवार के सुबह 11:30 बजे बरियारपुर पुलिस और एसओजी के टीम में मुखबिर की सूचना पर बरियारपुर से एक 25000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया ।जिसके ऊपर कई मुकदमे पहले से चल रहे थे। जिसकी पहचान बलराम कुमार पुत्र शेर बहादुर राय के रूप में हुई ।जो बिहार का रहने वाला था। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुट गयी।