नटवार पुलिस ने चावल गबन मामले के एक आरोपी महिला को नोखा से किया गिरफ्तार। बुधवार संध्या 5:00 बजे नटवार थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि नटवार एफसीआई गोदाम सह चावल गबन मामले के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नम्रता कुमारी को गुप्त सूचना के आधार पर नोखा से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।