दबंगों के हौसले बुलंद: रीवा में युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल रीवा। जिले के गढ़ थाना अंतर्गत लालगांव चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा एक युवक के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला आज 11 मार्च की दोपहर 2 बजे सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर युवक