गोपालगंज: बंजारी मोड़ के पास बोलोरो और बाइक की टक्कर में 2 बाइक सवार घायल, डायल 112 पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास बोलोरो और बाइक के बीच मंगलवार की शाम 6:00 बजे टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।