बूंदी: मौसमी बीमारियों पर रोक के तहत जिले के 229390 घरों का हुआ सर्वे, 268 टीमों ने किया सर्वे कार्य
Bundi, Bundi | May 28, 2024 मौसमी बीमारियों से बचाव और डेंगू मलेरिया पर नियंत्रण के लिए निदेशक (ग्रामीण स्वास्थ्य) राजथान जयपुर के निर्देशन में वर्तमान में बून्दी जिले में कुल 268 टीमों का गठन कर 2293़90 घरों का सर्वे किया गया, जिसमे 90791 पानी के कंटेनर की जाँच की गई। कुल 571 कंटेनर में लार्वा पाया गया, जिसको मौके पर ही खाली करवाकर उपचारित किया गया।