मुरादाबाद: मुगलपुरा पुलिस ने हलाला के नाम पर महिला का दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मुगलपुरा पुलिस ने अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी युवक को हलाला के नाम पर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया है, कि 15 अक्टूबर को महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे बाहर निकाल दिया था। और पति ने तलाक दे दिया था। बाद मे समझौते के नाम पर पति ने अपनी पत्नी का अपने खलेरे भाई से हलाला करा दिया विवेचना मे पुष्टि हुई है।