वज़ीरगंज: वजीरगंज थाना क्षेत्र के एरू के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने 3 लोगों को मारी टक्कर
Wazirganj, Gaya | Nov 22, 2025 वजीरगंज थाना अंतर्गत एरू के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने तीन लोगों को धक्का मार दिया। जहां तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गया रेफर कर दिया है। घायल की पहचान सरयू पंडित, मुन्नी देवी एवं वर्षा देवी बताई जाती है।