कानपुर: गुजैनी पुलिस ने रेप के आरोपी को किया अरेस्ट,पुलिस की भी करतूत आई सामने
गुजैनी पुलिस ने छात्रा से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पहले छेड़खानी का मामला दर्ज किया लेकिन कोर्ट में हुए बयान में पुलिस की करतूत सामने आई जिसके बाद पुलिस ने मामले में रेप की धारा बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।एसीपी नौबस्ता ने जानकारी दी कि पीड़िता के कोर्ट में हुए बयान के आधार पर रेप की धारा बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।