चित्तौड़गढ़: एबीवीपी कार्यकर्ता गणपत मेघवाल का निधन, उदयपुर अस्पताल में ली अंतिम सांस, पंचतत्व में विलीन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता गणपत मेघवाल का मंगलवार को उदयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। रविवार देर रात चित्तौड़गढ़ में सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय से उदयपुर रेफर किया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली