लखीमपुर: लखीमपुर खीरी एसपी ऑफिस में तैनात स्टेनो ने पहली शादी छुपाकर की दूसरी शादी, सहारनपुर की महिला ने खोली पोल, उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक स्टेनो पर पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगा है। सहारनपुर निवासी महिला निदा मलिक ने रजिस्ट्री के माध्यम से एसपी को शिकायत भेजते हुए आरोपी पुलिसकर्मी गौरव शर्मा के खिलाफ कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि वर्ष 2017 में गौरव शर्मा ने शादी की।