ताला पुलिस की लापरवाही, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित, समय पर इलाज नहीं मिला, पीड़ित व परिजनों ने लगाए आरोप
29 मार्च को पीड़ित जशीन शाह निवासी मुकुंदपुर को अभिनव सिंह जमुना अपने आधा दर्जन साथियों के साथ एक दुकान में घुसकर अंधाधुंध पिटाई की।पीड़ित को मेडीकल के लिए ताला पुलिस CHC अमरपाटन लेकर पहुँची।डॉ ने ईलाज बाद जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया।मगर पुलिस ने रेफर ले जाने फरियादी को मना कर दिया और घर ले गए।आज युवक की हालत बिगड़ी तो CHC से मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया हैं।