मुशहरी: पुलिस ने सरपंच की बेरहमी से पिटाई की, मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा
जिले के पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी सरपंच लालबाबू सहनी की बेरहमी से पिटाई का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुँच गया है। मामले में सरपंच लालबाबू सहनी द्वारा मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से राष्ट्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दाखिल की गई है, जिसमें पियर थाना की पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं और कार्रवाई की माँग की गई है।