मदनपुर: मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से ईद-उल-फितर मनाई गई, अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी
मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्सोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। ईद के अवसर पर सुबह 7:00 से ही ईदगाहों और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। नमाज के उपरांत लोगों ने देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।