आरा: दुल्हीनगंज गांव में मां के डांटने पर गुस्से में आई किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी का असफल प्रयास किया
Arrah, Bhojpur | Jun 29, 2025 जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव में रविवार की शाम मां के डांटने पर गुस्से में आकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का असफल प्रयास किया है। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव निवासी बुधा नट की 12 वर्षीया पुत्री मुनी कुमारी है।