बांदा: कुर्सेजा चौकी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने की पोस्टमार्टम की कार्रवाई
Banda, Banda | Mar 30, 2025 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेजा चौकी के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के कंवारा गांव निवासी था।