आरा: महादेव चक सेमरिया गांव में करंट लगने से किसान की मौत, आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Nov 7, 2024 गुरुवार सुबह 9:00 बजे कोइलवर क्षेत्र के महादेव चक सेमरिया गांव निवासी जयकुमार चौधरी खेत पटवन करने खेत गए थे। तभी बिजली के तार टूट कर गिरा हुआ था। उसी के संपर्क में आने से किसान की मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंची कोईलवर थाना पुलिस व परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम।