जगदलपुर: जगदलपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाली मौन मसाल रैली, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी हुए शामिल
विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गुरुवार को स्थानीय सीरासार चौक से मौन मशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। इस मौन मशाल रैली का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी को याद करना और उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, जिन्होंने विभाजन के समय अपने प्राण गंवाए और जो इस भीषण घटना के कारण विस