जगदलपुर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241 वीं बटालियन ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया
स्वतंत्रता दिवस महोत्सव की पूर्व संध्या पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241वीं बटालियन ने आज जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य "हर घर तिरंगा" रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ बटालियन के कमांडेंट श्री हरविन्दर सिंह द्वारा किया गया। इस रैली में बटालियन के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, महिलाओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों