ओरमांझी: ओरमांझी थाना अंतर्गत 22 अप्रैल को हुए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में रांची पुलिस ने किया खुलासा
ओरमांझी थाना अंतर्गत 22 अप्रैल को हुए 1 व्यक्ति की हत्या के मामले का खुलासा राॅंची पुलिस ने कर लिया है। राॅंची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया-हत्या के मामले में मृतक की पत्नी,उसके प्रेमी और 1 अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।