महसी: बेहड़ा में भव्य वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, विधायक प्रतिनिधि ने किया अंकपत्र का वितरण
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बेहड़ा-खैरीघाट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह ‘गोलू’ रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।