देव: देव थाना क्षेत्र के गंजेड़ी स्थान के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल में हुआ इलाज
देव थाना क्षेत्र के गंजेड़ी स्थान के समीप गुरुवार की रात्रि 9 बजे बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे यात्रियों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। युवक के परिजनों ने घटना से संबंधित कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।