झालरापाटन: झालरापाटन की दुकान में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया; लोगों में मची अफरा-तफरी
झालरापाटन के नारायण टॉकीज रोड पर स्थित एक दुकान में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक 5 फुट लंबा कोबरा घुस गया।आबादी वाले इस क्षेत्र में सांप के घुसने की खबर से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।कोबरा सामने के एक खाली बाड़े से निकलकर दुकान के शटर के नीचे से अंदर घुसा। अंदर जाकर वह दुकान में रखे फर्नीचर के पास बैठ गया। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।