भिवानी: HSNCB भिवानी ने गांव दिनोद में पिता पूत्र को 61.90 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
HSNCB भिवानी ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए थाना सदर जिला भिवानी इलाक़ा से आरोपी भुरू सिंह पुत्र श्रीचंद और हर्ष पुत्र भुरू सिंह वासी दिनोद को 61.90 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर जिला भिवानी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।