विभूतिपुर: विभूतिपुर के बेलसंडीतारा में ई-रिक्शा चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बेलसंडीतारा निवासी उपेंद्र पोद्दार के पुत्र चंदन कुमार पोद्दार ने ई-रिक्शा चोरी की घटना को लेकर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि अज्ञात चोरों ने उसकी ई-रिक्शा चोरी कर ली है। अपने स्तर से काफी खोजबीन की। मगर, ई-रिक्शा का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई हैं।