विभूतिपुर: विभूतिपुर के नरहन और चांदसुरारी में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरहन स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सुप्रसिद्ध प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती प्राचार्य शोभा कांत राय की अध्यक्षता में मनाई गई। दूसरी ओर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की अंचल इकाई द्वारा विभूतिपुर प्रखंड के चांदसुरारी में पूर्व मुखिया सुलेखा कुमारी के आवास मनाई गई।