रामपुर: पनबडिया के रोशन बाग में नाली के पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक महिला समेत चार घायल हुए
Rampur, Rampur | Mar 30, 2025 पनबडिया के रोशन बाग में नाली के पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई ,घटना में एक महिला समेत चार घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।घटना रविवार की शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के जांच पुलिस कर रही है।इधर घायलों का उपचार जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हो रहा है ।