मथुरा: वृन्दावन में जम्मू की महिला श्रद्धालु से लूट करने वाले 2 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 लुटेरे घायल
वृन्दावन कोतवाली इलाके के टीएफसी पार्किंग के पास 8 जनवरी को जम्मू की महिला श्रद्धालु से लूट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे पवन हंस हेलीपैड के पास 2 आरोपी पैर मे गोली लगने से घायल हो गए, आरोपी महाविद्यालय कॉलोनी निवासी शिवम व मोहित उर्फ मोती से लूट का माल, बाइक बरामद हुई।