गोपालगंज: कहला गांव में पुलिस ने अवैध शराब भट्टी को किया ध्वस्त, 25 लीटर शराब बरामद, थाना प्रभारी ने की कार्रवाई
बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त करने के साथ 25 लीटर चलाई शराब को बरामद कर लिया।।इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी ने दी। वहीं फरार शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।