बिंदकी: जहानाबाद थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर निजामुद्दीन उम्र 25 वर्ष पुत्र शहाबुद्दीन निवासी ग्राम लहुरी सराय थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चोर को कानूनी कार्रवाई कर शुक्रवार को दिन में 2 बजे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में जहानाबाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह आदि रहे।