दसरंगपुर चौकी क्षेत्र में इंदौरी के बालाजी पेट्रोल पंप के पास एक चार साल का बच्चा रास्ता भटककर पहुंच गया। पेट्रोल टंकी के संचालक ने मामले की जानकारी 112 की टीम को दी जिसके बाद 112 की टीम ने चार साल के छोटे बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने 112 की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।