बिसौली: फैजगंज बेहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Bisauli, Budaun | Mar 29, 2026 थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नीरज यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बड़ेडा को रविवार को 2 बजे करीब गिरफ्तार कर लिया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध NDPS Act की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही थी।