बिजौरी ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले सोनारी ग्राम में सरकारी जमीन को लेकर हुआ विवाद, थाने में हुई शिकायत
बुधवार को सोनारी ग्राम निवासी मुन्नी बाई एवं गोटी बाई ने थाने पहुंचकर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि सरकारी जमीन को लेकर ग्राम के ही कौशल्या बाई एवं उसके परिवार के लोगों ने गाली-गलौज कर छीना-झपटी की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।