असरगंज: धपरी ग्रामीण मार्ग में बैराई पुल के पास असरगंज पुलिस ने कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया
गुरुवार 12 pm को असरगंज धपरी ग्रामीण मार्ग में बैराई पुल के पास एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया एवं गाड़ी चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ,अपर थाना अध्यक्ष मोहम्मद हसीब, एस आई राजेश पासवान एएस आई शंभू पासवान के सदलबल के साथ मौजूद थे।